अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बिजली कटौती के चलते लघु उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। गर्मी के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बे और क्षेत्र के लघु उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि रात में भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, इससे लोगों को रात जागकर काटने को मजबूर होने पड़ रहा है। समाज सेवी मुकेश रुहेला, विजय मानव, अनिल कुमार, चौ. कृष्ण, चौधरी पवन ठेकेदार ने बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बागपत। हरचंदपुर गांव निवासी कर्म सिंह पुत्र हुक्म सिंह ने दी तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने रात दस बजे घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मारने की धमकी देकर भाग गए। अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।