फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव निवासी ननवा चौधरी बाइक पर अपनी पत्नी नन्हो को लेकर सोमवार की सुबह गाजियाबाद जनपद के कलछीना गांव स्थित रिश्तेदारी में गया । शाम सात बजे पति-पत्नी व उनका रिश्तेदार वसीम एक बाइक पर सवार होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होते वापस रटौल गांव लौट रहे थे। जब वे गाजियाबाद जनपद के मोरटा गांव के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 40 वर्षीय ननवा चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई और नन्हो और वसीम घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं रटौल गांव निवासी पप्पू बाइक पर सवार अपनी पत्नी बेगम के साथ मंगलवार खेकड़ा में चिकित्सक के पास गए थे। वापस लौटते समय मुबारिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला का पैर टूट गया और पप्पू गंभीर रूप घायल हुआ है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे हैं वाहन
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसके बाद भी वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसों में लोगों की मौत हो रही है। एक माह में एक्सप्रेस-वे पर बागपत क्षेत्र में लगभग चार युवकों की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार नंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर नैथला मोड़ के पास दो दिन पहले तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल दिल्ली निवासी उदयवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में घायल के भाई विजयपाल पुत्र शीतल सिंह निवासी विजय बिहार दिल्ली ने कार नंबर एसआर 51 एई 0031 के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें