बागपत। शहर के पुराना कस्बा स्थित पंडित घनश्यामदास मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर लोगों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि कार्य को रुकवाया था, इसके बावजूद गलत तरीके से निर्माण करा दिया । भगवा सेना के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा मार्ग के निर्माण में जो भी सामग्री लगाई, वह मानक के अनुसार नहीं लगाई है। इससे सड़क बारिश के मौसम आते ही टूट जाएगी। लोगों के सामने फिर वही पुरानी समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भगवा सेना के मीडिया प्रभारी अमित चौहान, धीरज, अंकित, हेमा, इकबाल, महबूब, वीरसैन, भूरा सभासद, नन्ने सभासद मौजूद रहे।
घटिया सामग्री लगाने का आरोप
दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, इसमें घटिया सामग्री लगाई। सड़क बनने से पहले ही टूट जाएगी। इसको लेकर लोगों ने हंगामा किया। प्रशासन से इसकी जांच कराकर मानक के अनुसार सड़क बनवाने की मांग की। इसमें ओमपाल, देवेंद्र, शिवकुमार, हरपाल अन्य लोग मौजूद रहे।