बागपत। सिसाना गांव स्थित श्री मज्जिनेंद्र वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया । इसमें जैन समाज के लोगों ने वेदी प्रतिष्ठा के दौरान श्री जी की पूजा की। जीवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि मंदिर का पुराना इतिहास रहा। उन्होंने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी, नेमिनाथ भगवान की नवीन वेदी की विधि विधान के साथ वेदी स्थापना कराई। इस दौरान सहजानंद जी महाराज, ऐलक श्री विज्ञान सागर जी महाराज, शुल्लक श्री विशंक सागर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम कराए । कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र नीरज जैन, ममता जैन, कुबेर इंद्र सतीश कुमार जैन, शशि जैन, शांति जैन, कमलेश जैन, ईशान इंद्र धन कुमार जैन, अर्चना जैन, महेंद्र इंद्र शक्ति जैन, आयुषी जैन रहे। विधानाचार्य डॉ. अशोक शास्त्री रहे। कार्यक्रम में पंडित धनराज जैन, पंडित हंसराज जैन, पंडित अंशुल जैन शास्त्री, सत्येंद्र कुमार जैन, अरिदमन जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, जीवेंद्र कुमार जैन, अनीश कुमार जैन का सहयोग रहा।