बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1500 शादी कराने का लक्ष्य दिया। विवाह समारोह डीएम और सीडीओ की देखरेख होगा।
वित्तीय वर्ष 2017-18 में जिले जिले को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 476 शादी कराने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष प्रशासन 95 शादी ही करा पाया था। उन शादियों पर अंगुलियां उठी थी। अब जिला प्रशासन को वर्ष 2018-19 के लिए योजना में 1500 शादी कराने का लक्ष्य है। समाज कल्याण मेरठ संयुक्त निदेशक एम तारिक ने इसके लिए आदेश जारी किया है। योजना में गरीब परिवार की कन्याओं की शादी कराई जाएगी। इस बार जिला स्तर पर योजना के तहत समाज कल्याण विभाग जिला मुख्यालय पर एक बार सामूहिक विवाह कराएगा। इसके बाद नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, खंड विकास कार्यालय के बीडीओ को जिम्मेदारी सौंपी है।