बागपत। जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में कक्षा छह में प्रवेश के लिए जिले के 10 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हो गई। परीक्षा के लिए 4609 विद्यार्थियों ने आवेदन किया । शनिवार को दस केंद्रों पर सुबह साढ़े 11 बजे सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू हो गई जो डेढ़ बजे समाप्त हुई। विद्यालय की प्राचार्य प्राची ने बताया कि पंजीकृत 4609 विद्यार्थियों में 2227 छात्र-छात्राएं एग्जाम में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एमएम इंटर कॉलेज, खेकड़ा, गांधी इंटर कॉलेज, खेकड़ा, सर्वहितकारी इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी, जनता इंटर कॉलेज, बड़ौत, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बड़ौत, एसवीएम इंटर कॉलेज, छपरौली, श्री यमुना इंटर कॉलेज, बागपत, शीलचंद कॉलेज, अमीनगर सराय, आचार्य जयसागर कॉलेज, सराय में परीक्षा हुई थी।