फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जिवाना गुलियान स्थित गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में शनिवार को पृथ्वी दिवस मनाया । छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाकर पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लिया।
पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने कहा कि वर्तमान परिवेश में धरती माता गंदगी से अट गई है। पृथ्वी को बचाने के लिए हम सबको मिल कर आगे आना होगा। उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स ने कहा कि प्लास्टिक की थैलियों और पालीथिन पर प्रतिबंध से ही पृथ्वी का बचाव हो सकता है। इस अवसर पर स्कूल की मानसी सोलंकी, बॉबी तोमर, साक्षी सोलंकी, तनु कुमारी, देवांशी, अपूर्वा, सानिया, नीरा, काजल, सोनम, अपेक्षा आदि छात्र छात्राओं ने पेड़ पौधे, जल संरक्षण की प्रदर्शनी लगाकर पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। इस दौरान चंद्रवीर शिवाच, नितिन शर्मा, सुनील तोमर, शालू दक्ष, अंशु तोमर, अजय शर्मा, जितेंद्र आर्य आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें