फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को खुरपका-मुंहपका के टीके लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। चौगामा क्षेत्र में पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी के टीके लगाए गए। पशु पालन विभाग की टीम द्वारा अब तक तीस हजार पशुओं को टीकाकरण किया जा चुका है। मंगलवार को क्षेत्र के धनौरा व भड़ल गांव में पशु पालन विभाग की टीम ने पांच हजार पशुओं का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

डॉ. अक्षय बालियान ने बताया कि इस मौसम में पशुओं में खुरपका-मुंहपका की बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। इसके बचाव के लिए ये टीके लगाए जा रहे हैं। अब तक तीस हजार टीके लगाए जा चुके हैं। पशुपालन विभाग द्वारा दोघट, टीकरी, गांगनौली, पुसार, निरपुड़ा आदि गांवों में पशुओं को खुरपका मुंहपका के टीके लग चुके हैं। टीम में डॉ. जितेंद्र, रविन्द्र, रोहित सिंह, रामपाल, प्रेम सिंह, गजेंद्र, अमित, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें