बड़ौत (बागपत)।
अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही पूर्वी यमन नहर का टूटा हुआ पुल दे रहा हादसों को दावत की खबर से लोक निर्माण विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय अफसरों ने तत्काल प्रभाव से टूटे पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
पिछले 20 दिन से पूर्वी यमन नहर पर बना पुल टूटा पड़ा हुआ था। इस पुल से प्रतिदिन कोताना, ढ़िकाना, जौनमाना, जागोस, बोहला, लुहारी आदि सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग अपने वाहनों से पुल से गुजरते हैं। इस कारण आए दिन हादसों होने की आशंका बनी रहती थी। एक सप्ताह पहले एक बाइक सवार एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में नहर मेें ही गिर गया था, जो नहर में पानी न होने व रेत पर गिरने से बच गया था। लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया। विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल प्रभाव से पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया। उधर, पुल निर्माण का कार्य शुरू होने से लोगों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। आभार जताने वालों पंकज, राजीव, विनय, दीपक, सुरेंद्र, हरवीर, अमरपाल, रोहताश, राजेंद्र आदि रहे।