बागपत। गांव में हरसिया विद्युत लाइन के बाधित हुए कार्य को सुचारु कराने के लिए विद्युत निगम की टीम और किसानों के बीच वार्ता बेनतीजा रही। तहसीलदार की मौजूदगी में किसानों के साथ पाबला बेगमाबाद गांव में वार्ता हुई।
किसानों ने कहा कि केंद्रीय मानव विकास संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से 22 मार्च को मुलाकात करेंगे। तहसीलदार राज बहादुर सिंह ने किसानों से कहा कि बातचीत से समस्या का समाधान निकाले। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी, कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान सतपाल महाराज सिंह, भीम सिंह, लेखराम नेता, रवि, विष्णु, लालचंद, ऊधम सिंह आदि मौजूद रहे।