दोघट (बागपत)। सन बीम पब्लिक स्कूल दोघट में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमेें छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाचार्य दिपेश जैन ने कहा कि देश पर हमला करने वालों को सख्त तरीके से जबाब देना चाहिए। केंद्र सरकार को मुंह तोड़ जवाब देकर शहादत का बदला लेना चाहिए। शोक सभा में दिपेश जैन, संदीप कुमार, संजीव राणा, आदेश कुमार, सुनीता, सुरेम, मीनाक्षी, रिया, कविता, स्वाति, गीता रहे।