होलिका दहन कुशलतापूर्वक कराने के लिए जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। जनपद में 110 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। शुक्रवार को दुल्हेंडी और जुमे की नवाज को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई है।
होली को शांति पूर्ण कराने के लिए जिले में अधिकारी कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। बृहस्पतिवार को होलिका दहन के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी । पूरे जनपद में जगह-जगह पुलिस के साथ-साथ पीएसी बल के जवान भी मुस्तैद नजर आए। जनपद में 110 गांवों को संवेदनशील और अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन सभी गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया । एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जनपद के समस्त गांवों में पुलिस के जवानों की तैनाती की है। पुलिस होलिका दहन तक गश्ती करती रही। शुक्रवार को दुल्हेंडी और जुम्मे की नमाज एक साथ होने के कारण संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगी। मस्जिदों पर पुलिस के साथ-साथ पीएसी भी तैनात की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों से त्योहार पर भाईचारा रखने का आह्वान किया। किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। दूसरी तरफ एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि प्रशासन की टीम भी जिले की स्थिति पर नजर रख रही है। लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी के निर्देश दिए ेहैं।