बागपत। मदरसा अब्दुल्ला खां मेमोरियल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जनक सिंह सोम ने बच्चों को पढ़ने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा पढ़ने के बाद ही वैज्ञानिक, आईएएस, पीसीएस, शिक्षक सहित अन्य अफसर बन सकते हैं। इसके लिए केवल पढ़ाई जरूरी है। सभी को मेहनत और लग्न से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट प्रेम चंद ने की। संचालन गीता शर्मा ने किया। इसमें मास्टर बशीर अहमद ने मदरसे की उपलब्धि को गिनाया। इसमें मोहम्मद यूसुफ, हाजी अनवार, समीर, दानिश, चांदनी, आरती, नईम आदि रहे।