फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे तक फाटक पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली से हरिद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन जब बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के पास किसी ने चेन खींच दी। इससे ट्रेन फाटक के बीच में रुक गई और आधे घंटे तक ट्रेन यहीं पर खड़ी रही। इसके चलते दोनों ओर लंबा जाम लग गया। ट्रेन के जाने के बाद यह मार्ग आवागमन के लिए खुल सका।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन बड़ौत से रवाना हुई। ट्रेन जब बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तो किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन फाटक के बीच में ही रुकवा दी। इससे बड़ौत-बिनौली मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आधा घंटे बाद चालक ने किसी तरह ट्रेन को आगे बढ़ाया। तब फाटक खुला और आवागमन शुरू हुआ। लेकिन पौन घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे और काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें