बागपत। सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने दाहा गांव में चले टेलरिंग प्रशिक्षण का समापन कार्यालय में किया। इसमें मुख्य अतिथि सीडीओ चांदनी सिंह रही। इस मौके पर सीडीओ ने महिलाओं द्वारा बनाए कपड़ों का अवलोकन किया और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
दाहा गांव में सिंड ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसके समापन पर संस्थान के कार्यालय में प्रदर्शनी लगी। इसमें मुख्य अतिथि सीडीओ चांदनी सिंह रही। उन्होंने महिलाओं द्वारा बनाएं गए कपड़े को देखा। उन्होंने कहा प्रशिक्षित महिलाएं प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अपना व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार की आमदनी बढ़ा सकती है। प्रशिक्षित महिलाओं को किसी भी निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने 37 महिला को प्रमाण पत्र बांटे। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. आरपी कनौजिया ने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद अचार, पापड़, टेलर, विद्युत उपकरण की मरम्मत और पशुपालन डेरी का प्रशिक्षण शुरू होगा। इसमें रोहन, प्रशिक्षक पिंकी, धीरज कुमार, अनुज कुमार, अश्वनी, पिंकी, मुनेश, सुनीता, सविता, सीमा, स्वाति, सुषमा आदि रहे।