फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दिल्ली पुलिस के एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। खेड़की गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली पुलिस में कार्यरत भड़ल गांव निवासी एएसआई की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दोघट क्षेत्र के भड़ल गांव निवासी बिजेंद्र सिंह (56) दिल्ली के शालीमार गार्डन थाने में एएसआई के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही खेड़की गांव के पास पहुंचे, तभी वहां से गुजर रही इंडिका कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे मेें वह गंभीर घायल हो गया। राहगीर और ग्रामीण घायल बिजेंद्र को जिला अस्पताल ले गए । वहां के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा। इसके अलावा बागपत-मेरठ मार्ग पर डौला गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार आरिफ निवासी पुराना कस्बा और सुनील निवासी अमीनगर सराय घायल हो गए। राहगीरों ने उनका चिकित्सक से इलाज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें