फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप बिनौली में शौर्य दिवस मनाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप बिनौली में शौर्य दिवस मनाएगी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। दाहा गांव में विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री पप्पन राणा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें छह दिसंबर को बिनौली में शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन ने कहा कि इस बार छह दिसंबर को शौर्य दिवस की रजत जयंती बिनौली में मनाई जाएगी। अयोध्या में राम मंदिर बनने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बजरंग दल में 19 नवंबर से सदस्यता अभियान चल रही है, जो पांच दिसंबर तक चलेगा। इसमें पांच हजार युवाओं को भर्ती किया जाएगा। बैठक में पप्पन राणा, अमित तितरौदा, योगेंद्र, सतपाल आर्य आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें