बड़ौत (बागपत)। एलायंस टॉपर्स स्कूल रेलवे रोड पर शनिवार को मैथ क्विज का आयोजन किया । विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन ने किया। उन्होंने कहा बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन ने बताया प्रतियोगिता मेें गांधी हाउस प्रथम रहा। संचालन अंजली शर्मा और विवेक ने संयुक्त रूप से किया। इसमें वंदना जैन, श्वेता, वीरेंद्र दीक्षित, रेणू, बबीता, सीमा, नीलम, जूही, सत्यम, आरती, अक्ष, अमित, पूजा, सिद्धार्थ, सार्थक आदि रहे।