बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने प्रभात फेरी एवं कैंप फायर की जानकारी दी। स्काउट गीत एवं विभिन्न प्रकार की तालियां बजानी सिखायी। तंबू का निर्माण, उपयोगी गैजेट बनाए। प्राथमिक चिकित्सा और स्वस्थ रहने के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चौहान, डॉ. उमलेश रानी, गौरव कुमार, विश्वनाथ गौतम, कपिल वर्मा, गुरुदास सिंह, गजे सिंह चौहान मौजूद रहे।