बड़ौत (बागपत)।
आर्य समाज मंदिर, रमाला में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन हुआ है। इस अवसर पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके पर छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने कहा वर्तमान समय में युवा अपने कर्तव्य से भटक रहा है और अपने बुजुर्गों का सम्मान करने में हिचकता है। युवा नशे जैसी बुरी आदतों के शिकार हो रहे हैं और अपनी संस्कृति को भूलता जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर हमें समाज में एकत्रित होने का अवसर मिलता है। युवाओं को सही मार्ग पर लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने आवश्यक है। उन्होंने आयोजन के कार्यक्रम आयोजन करने पर खुशी जताई। कार्यक्रम में सहदेव सिंह बेधड़क, हरि सिंह, हरि ललिता ने भजन प्रस्तुत किए और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की अपील की। इसमें इंजीनियर विजयपाल सिंह, पूर्व प्रधान किरण सिंह, पूर्व चेयरमैन धर्मपाल सिंह, सुभाष सिंह, मनोज जयवीर सिंह, सोहन पाल, यशवीर सिंह आदि रहे।