बागपत। काठा गांव स्थित यमुना नदी में ग्रामीण ब्रह्म पाल को एक पत्थर तैरता दिखाई दिया। ग्रामीण इस पत्थर को निकालकर घर ले आया। उधर, गांव में रामसेतु का पत्थर निकलने की सूचना फैल गई। ग्रामीण के घर पत्थर देखने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने श्रीराम के जयकारे लगाते हुए पूजा अर्चना करनी शुरू कर दी। अंकुर, मोहित, बिल्लू प्रधान, अरुण, लक्की, दरियाव, कपिल, लक्ष्य, मंगत मौजूद रहे।