बागपत। सपा नेता और एमएलसी राकेश यादव ने कहा भाजपा लाशों पर राजनीति कर रही है। जिले में सपा का जनाधार बढ़ा है। जनसमस्याओं को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार जन योजनाओं का नाम बदलाकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा डॉयल-100 सेवा सपा सरकार की उपलब्धि है।
सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है, जिसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। सांप्रदायिकता को बढ़ाया दिया जा रहा है। सपा सरकार में जो भी योजनाएं चलाई उनका केवल नाम बदला है, लेकिन कार्य उन्हीं पर हो रहा है। भाजपा केवल लाशों पर राजनीति कर रही है, जिसको बंद कर देना चाहिए। जिले में सपा का जनाधार बढ़ रहा है, लेकिन अफवाह फैला रहे हैं सपा का जिले से वजूद खत्म हो रहा है जो गलत है। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक जन समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। अनुशासन में रहकर आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज भी सराहाया जा रहा है। कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर सपा की उपलब्धियों को बता रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवाड़ी पहलवान शौकेंद्र तोमर, डॉ. शकील अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।