फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस तैनात, हरसिया में खींची जाने लगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरसिया बिजलीघर की लाइन का निर्माण कार्य अहेड़ा गांव में पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को शुरू हो गया। किसान मुआवजे को लेकर नाखुश हैं। इसके लिए किसानों ने डेढ़ माह पूर्व 18 दिन धरना दिया था।
विज्ञापन

बागपत से हरसिया बिजलीघर पर हाईटेंशन लाइन ले जाने के लिए खंभे खड़े किए जा रहे हैं। दुड़भा, अहेड़ा, सुहेंडा, ढ़िकौली समेत कई गांवों के किसानों ने मांग की कि उनको जमीन का उचित मुआवजा मिले, इसके बाद ही खेत के ऊपर से लाइन गुजारी जाए। इसे लेकर पिछले चार माह से निर्माण कार्य बंद था। कई बार विद्युत निगम की टीम काम कराने के लिए गई, लेकिन किसानों ने काम रुकवाया था। किसानों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होगी, निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। टीम के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप लगा । आरोपी किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । किसानों ने अहेड़ा गांव में डेढ़ माह पूर्व 18 दिन धरना दिया । अफसरों ने उनको नियमानुसार मुआवजे देने का आश्वासन दिया । किसानों की डीएम से दो-तीन बार वार्ता हुई , लेकिन बेनतीजा रही।
मंगलवार को भी अहेड़ा गांव में अफसरों और किसानों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला । प्रशासन ने बुधवार को अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। बागपत तहसीलदार राज बहादुर सिंह, एसडीओ (ट्रांसमिशन) अंकित गंगवार, जेई राजेश कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में खंभा लगाने का काम शुरू करा दिया। अंकित गंगवार का कहना है कि किसानों को मानक के अनुसार ही मुआवजा दिया जाएगा। किसान ज्यादा मुआवजे मांग रहे हैं।
विज्ञापन


मजदूर तीन, पुलिस वाले पहुंचे 50
बागपत। विद्युत टावर का निर्माण कराने के लिए खेत में 50 पुलिस वाले पहुंचे, लेकिन काम करने वाले मात्र तीन ही मजदूर दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बताया है।

फसल का भी नहीं मिला मुआवजा
बागपत। अहेड़ा गांव के किसान हेमराज ने कहा टावर का आधा हिस्सा उनके खेत में आ रहा है। उसकी फसल का कई बार नुकसान हो चुका है। जमीन का तो बहुत दूर की बात है अभी तक फसल का भी मुआवजा नहीं मिला। उसने एसडीओ से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें