दाहा (बागपत)। गांव के कश्यप मोहल्ले में दो माह से बिजली नहीं आ रही है। विद्युत निगम से इसकी शिकायत कर चुके हैं। समस्या का समाधान होने पर सोमवार को लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही बिजली सप्लाई नहीं शुरू की तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं को चारा नहीं मिल रहा है। विद्युत उपकरण शोपीस बन गए है। प्रदर्शन के दौरान गांव के रामचंदर, तिलकराम, धर्मपाल, रोहित, मोहर सिंह, कृष्णपाल, सोमपाल, पप्पन, तेजपाल, सुखपाल, गौरव आदि थे।