फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की भर्ती न होने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों की भर्ती न होने पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। लूंब गांव में युवाओं की बैठक हुई। इसमें रमाला चीनी मिल द्वारा कर्मचारियों की भर्ती पूरी न कराने पर आक्रोश जताया । साथ ही मिल और जिला प्रशासन से अधर मेें अटकी भर्ती को शीघ्र पूरा कराने जाने की मांग उठाई। युवाओं ने कहा रमाला चीनी मिल में कर्मचारियों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल कर 27 से 31 दिसंबर 2016 तक साक्षात्कार कराने निर्धारित किया था। यह प्रक्रिया रमाला चीनी मिल को छोड़कर अन्य सभी मिलों मेें पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने गन्ना मंत्री सुरेश राणा और रमाला चीनी मिल के चेयरमैन के प्रतिनिधि सतेंद्र तुगाना को भी इस संबंध में पत्र भेजा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें अंकुश, दीपक, अनुज, प्रवीण, सुरेंद्र, प्रताप, उमेश, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें