विधायक ने उठाया सीमा विवाद का मुद्दा
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा ने विधानसभा में यमुना नदी के सीमा विवाद का मुद्दा उठाया। कहा कि सीमा विवाद से दो राज्यों के किसानों में झगड़े होते रहते है। फसलों जला दी जाती है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। सीमा विवाद खत्म होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 1983 में दीक्षित अवार्ड के तहत मुख्य धारा को मानते हुए जमीन यूपी के किसानों की जमीन हरियाणा में चली गई थी। इसमें कश्तकारों के नाम भी अभिलेख में है। यमुना नदी के किनारे पर 26 गांव दीक्षित अवार्ड से प्रभावित हुए है। यह एक गंभीर विषय है, इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।