कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर
दलितों ने की आतिशबाजी
बागपत। रामनाथ कोविंद के देश के 14वें राष्ट्रपति बनते ही भाजपाइयों के बीच खुशी का माहौल है। दलितों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। खट्टा प्रहलादपुर गांव में दलित बस्ती में लड्डू बांटे गए और जीत की बधाईयां दी गई। एक दूसरे को गले लगाया। लोगों ने कहा यह जीत हर वर्ग के व्यक्ति की जीत है। सभी को इसका सम्मान करना होगा। वक्ताओं ने कहा कि रामप्रसाद कोविंद हर किसी की पहली पसंद थे। इस दौरान रणवीर चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामपाल, अमन, रामजीलाल, आलोक, चंदरपाल, चिरंजीव, शिवकुमार, अरूण, गुड्डू, सचिन मौजूद रहे।