फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 7.93 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार को प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली ब्लॉॅक में सबसे ज्यादा व खेकड़ा ब्लॉक में सबसे कम हैं मतदाता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पंचायत चुनाव में 7.93 लाख लोग मताधिकार का प्रयोग करके गांव की सरकार बनाएंगे। जिले में बिनौली ब्लॉक में मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां 1 लाख 62658 मतदाता हैं। वहीं, खेकड़ा में सबसे कम 93749 मतदाता हैं। संख्या के लिहाज से बड़ौत में सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां 322 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। जबकि खेकड़ा में 153 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 244 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए जिले में कुल 502 मतदान केंद्रों पर 1406 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 37 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 99 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 105 मतदान केंद्र संवेदनशील की श्रेणी में हैं। 261 मतदान केंद्रों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है।
ब्लॉक मतदाता पोलिंग बूथ
बागपत 122769 215
बड़ौत 175579 322
खेकड़ा 93749 153
छपरौली 113070 216
पिलाना 126125 216
बिनौली 162658 284
कुल 793950 1406
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें