छह हजार 938 आवेदन किए गए थे थे आवेदन, मानक पूरा न होने पर 393 आवेदन निरस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले की छह हजार 545 बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत कुछ छह हजार 938 आवेदन किए गए थे। इनमें से 393 आवेदनों को प्रमाण पत्र पूरे न होने तथा मानकों को पूरा न करने के कारण निरस्त किया गया है।
बेटी की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शुरू की थी। योजना में दो लाख तक की वार्षिक आय वाले अभिभावक अधिकतम दो बालिकाओं के लिए योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना में बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय-समय पर धनराशि प्रदान करने का प्रावधान है। बागपत में वर्ष 2019-20 में योजना में 6938 लोगों ने आवेदन किया। इनमें से 393 आवेदन निरस्त हो गए हैं। कुछ आवेदनों को अभिभावकों की आय अधिक होने के कारण निरस्त किया तो कुछ प्रमाण पूरे न होने के कारण निरस्त किए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल ढाका ने बताया कि पात्र होने पर बेटी के जन्म से उसकी उच्च शिक्षा तक किसी भी स्तर पर आवेदन किया जा सकता है।
इस प्रकार मिलता है योजना का लाभ
बेटी के जन्म पर दो हजार रुपये
संपूर्ण टीकाकरण पर एक हजार रुपये
कक्षा एक में प्रवेश लेने पर दो हजार रुपये
कक्षा नौ में प्रवेश लेने पर तीन हजार रुपये
कक्षा 10वीं अथवा 12वीं पास करने पर डिप्लोमा या डिग्री में प्रवेश के लिए पांच हजार रुपये
बेटी और अभिभावक के संयुक्त खाते में भेजी जाती है राशि