दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में केंद्रीय आर्य समिति चौगामा की बैठक में 22 से 29 मई तक यज्ञशाला दाहा में लगने वाले आठ दिवसीय बालिका योग एवं संस्कार शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। शिविर में 100 बालिकाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इस बैठक की अध्यक्षता मास्टर बालकराम ने की। संचालन हरपाल आर्य ने किया। इस दौरान यशवीर राणा, जितेंद्र राणा, राजपाल राणा, मास्टर देवेंद्र राणा, नरेंद्र आर्य, प्रमोद, ब्रजपाल, विकास, देवेंद्र सिंह, डॉ. यशपाल सिंह, पप्पन राणा, सत्यपाल आर्य आदि रहे।