फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल के तीन शूटरों ने शामली में जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। शामली जनपद के कुड़ाना गांव में हुई प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप में शॉर्ट स्मार्ट शूटिंग रेंज भड़ल के निशानेबाजों ने गोल्ड समेत तीन मेडल जीते। निशानेबाजों का रेंज में स्वागत किया। कोच अंकित राणा ने बताया कि 21 से 24 अप्रैल तक चली प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप में शूटिंग रेंज के शूटर विशाल पांचाल ने सब जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल, अर्पित राणा ने सिल्वर पदक, क्रिस राणा ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में आठ शूटरों ने भाग लिया। बुधवार को पदक जीतकर निशानेबाजी शूटिंग रेंज में लौटे। इसमें प्रधान देवेंद्र राणा, रमेश राणा, आनंद पाल, राजीव कुमार, जितेंद्र, अनिल, सुनील कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें