फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 40 डिग्री, उमस बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम का मिजाज बुधवार को और अधिक गरम हुआ। पारा बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच गया। उमस के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मौसम का मिजाज गरम रहा। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों को परेशानी हुई। खेतों में काम कर रहे किसानों को कड़ी धूप से दिक्कत उठानी पड़ी। गर्मी के चलते दोपहर के समय बाजार में भी सन्नाटा रहा। उधर, गर्मी के चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी पिलाना के अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह का कहना है कि लोगों को गर्मी से बचाव के विषय में जानकारी दी जा रही है। मरीजों की संख्या बढ़ी है। लोग अधिक से अधिक पानी का सेवन करें, अधिक धूप में घर से न निकलें। ओआरएस का घोल भी वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें