बड़ौत (बागपत)। जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सेठी ने बड़ौत के संदीप जैन को मंच का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। संदीप जैन को राष्ट्रीय सचिव बनाने पर जैन समाज के लोगों ने खुशी जताई। इसके साथ-साथ मनोज जैन को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिलेश जैन को पश्चिमी उप्र का संयोजक मनोनीत किया। इस अवसर पर संदीप जैन ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसको निष्ठा के साथ निभाया जाएगा और मंच के सदस्यों में एकता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए काम किया जाएगा।