बड़ौत (बागपत)। मदर टेरेसा एकेडमी छपरौली रोड पर महिला दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। शुभारंभ डायरेक्टर रूपेश राणा और निर्देशिका सविता राणा ने किया। कार्यक्रम में दिव्या, भारती, काजल, अंकिता, हर्ष, अक्षित, रजत, अभि, नव्या, देव, पीयूष, दीपांशी, मुक्ति, शुभम, अक्षय, रिया, दिशा ने महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के प्रति जागरूक किया। निर्देशिका सविता राणा ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में गरीब बेटियों की शिक्षा के लिए 17 मार्च को ओपन लिखित परीक्षा है। जो बेटी अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण करेगी, उसकी फीस 50 प्रतिशत कम कर दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कल्पना चावला, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुषी, रूबी, साक्षी, पूनम, निधि, प्रीति, पारूल, सोनिया, विकास शामिल रहे।