फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के संबंध में जोनल-सैक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा निर्वाचन की प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सभी अधिकारियों की डीएम पवन कुमार ने बुधवार को बैठक बुलाई। जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम पवन कुमार ने चुनाव के लिए नियुक्ति जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की बुधवार को बैठक निर्धारित की। इसमें लोकसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी होंगे। अपर निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने सीडीओ, सभी एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, डीपीआरओ, अधिशासी अभियंता वितरण खंड बागपत, सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को पत्र जारी कर बुधवार को निर्धारित की गई बैठक में पहुंचने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें