फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोहला चौकी का एसपी ने किया उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना - बड़ौत मार्ग के बीच आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बोहला गांव में नवनिर्मित पुलिस चौकी का एसपी ने रविवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि यह चौकी अपराधों को रोकने के लिए कारगर साबित होगी, क्योंकि कोताना-बड़ौत के बीच सुरक्षा की दृष्टि से कोई पुलिस चौकी नहीं थी। वहीं पास में हरियाणा प्रदेश की सीमा है, इस दृष्टि से पुलिस चौकी कारगर साबित होगी। इसमें सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाल संजीव कुमार, चौकी प्रभारी बलराम यादव, जौनमाना गांव के कृष्णपाल, प्रधान पति बालेश्वर प्रजाति, लुहारी प्रधान सुधीर, रहीस, बिंटू, धर्मपाल, लोकेंद्र तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें