फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर में सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत नौरोजपुर गुर्जर गांव स्थित आर्य बाल सदन पब्लिक स्कूल में सैनिकों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 29 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ। रविवार को जयभारत माता जन कल्याण सेवा ट्रस्ट और पूर्व फौजियों के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी एवं ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय किया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद लोगों के जीवन को बचा सकती है। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। ट्रस्ट की सचिव शबनम त्यागी, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह, रामेंद्र, गजे सिंह, संजीव कुमार, संजय कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, डॉक्टर इकबाल, डॉ. अनुज, सचिन कुमार, रामवती, सविता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें