फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के गुराना रोड निवासी गौरव शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा ने एक साल पहले सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई कर दी। बाद में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में आरोपी गौरव के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ । आरोपी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं चोरी के मामले में राशिद पुत्र फारूख निवासी निवाड़ा व सावेज पुत्र बाबूद्दीन निवासी माता कालोनी ने भी कोर्ट में सरेंडर किया। इसके अलावा हाली ही में ही बड़ौत क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई मनीष व नवीन पुत्र सतबीर ने भी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर किया।
विज्ञापन


काली मंदिर में चोरी का प्रयास
अमीनगर सराय (बागपत)। तितरोदा गांव में रविवार की रात में काली के मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने चोरों का प्रयास किया। आहट सुनकर मंदिर के पुजारी धर्मपाल की नींद टूट गई। पुजारी ने शोर मचा दिया। जाग होने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुजारी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी चोर दो बार मंदिर में चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें