खेकड़ा (बागपत) ।
नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी साठ वर्षीय किसान जयपाल सिंह दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजन उसका खेकड़ा नगर में चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे थे। शुक्रवार की रात्रि में किसान की हालत बिगड़ गई और रात्रि में ही किसान ने दम तोड़ दिया। शनिवार की सुबह होने पर जब किसान का पुत्र उन्हें जगाने गया तो किसान को चारपाई पर मृत हालत में पाया। किसान की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। शनिवार को परिजनों ने गमगीन माहौल में किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी सत्तर वर्षीय जग्गू प्रजापति भी बीमार चल रहे थे। शनिवार की सुबह उनका भी निधन हो गया। वृद्धा के परिजनों ने शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।