बागपत। कोणार्क विद्या पीठ, खेकड़ा में शनिवार को कक्षा और सात के विद्यार्थियों की साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा छह से आस्था, बिलास, रितेश, अंशित, रिषभ, खुशी त्यागी, सत्यम, गर्वित ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में वर्ग अ ने बाजी मारी। इसमें निशा, पायल, प्रिया, आर्यन, कार्तिक, चिराग, नम त्यागी, अनध अत्री ने अच्छा प्रदर्शन किया। कोर्डिनेटर मोहित त्यागी, अंकित धामा निर्णायक की भूमिका में रहे। कॉर्डिनेटर शक्ति राजदान, रमा तेवतिया, विचित्र मनी, शालिनी शर्मा, राखी धामा, अंशु तोमर, रूचिका सिंह, मंडोला मौजूद रहे।