फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा के मोनू राणा ने मेरठ में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में अंतर महाविद्यालय वुशू महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में दाहा के मोनू राणा ने स्वर्ण पदक जीत कर अपना लोहा मनवाया। खिलाड़ी का गांव लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श व्यायामशाला दाहा के खिलाड़ी मोनू राणा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लिया। मोनू ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ी ने बताया कि उसका चयन चंडीगढ़ में 13 मार्च को होने वाली आल इंडिया चैंपियनशिप के लिए हुआ है। आदर्श व्यायामशाला दाहा के खिलाड़ियों ने मोनू के गांव लौटने पर स्वागत करने का निर्णय लिया है। व्यायामशाला पर खुशी में मिठाई बांटी गई। इसमें देशपाल खलीफा, जितेंद्र, कपिल, उत्तम, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें