बड़ौत (बागपत)। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन एल्डर कमटी के चेयरमैन वेदपाल सिंह व उप चेयरमैन ओमपाल सिंह की देखरेख मेें शाम तीन बजे तक दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पहले दिन चेयरमैन वेदपाल को महामंत्री पद पर दीपक कुमार राठी, कोषाध्यक्ष पद पर पुष्पेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अन्य पदों के लिए समय समाप्ति तक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। चेयरमैन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को जारी रहेगी। 25 जनवरी को जांच व नाम वापसी होगी। एक फरवरी को मतदान व मतगणना होगी।