फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवी कॉलेज में दो दिनी कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में बुधवार को यूजीसी द्वारा प्रदत्त सीपीआई अनुदान के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. वीके शेखर डीआईजी कारागार गाजियाबाद, डॉ. धर्मवीर महाजन एनएएस कॉलेज मेरठ, डॉ. अजय शर्मा एमएम कॉलेज मोदीनगर, प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ. गीता राणा ने दीप जलाकर किया। डॉ. वीके शेखर ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के बारे में जानकारी दी। संध्या राणा, साक्षी व नेहा ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ. धर्मवीर महाजन ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथियों को प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह व डॉ. गीता राणा ने शॉल भेंट किया। इसमें डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. निर्मला, डॉ. साधना, डॉ. श्याम, किशोर, डॉ. देवेंद्र पाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें