फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की दोहरी निति से जातियों में बंटता जा रहा देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। आरक्षण वंचित एकता मंच की बैठक रविवार को बरनावा में हुई, इसमें मंच को मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

रविवार को पं. सुभाष शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जयभगवान शर्मा ने की। संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। मंच के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार सामान्य वर्ग को आरक्षण नीतियों में उलझाकर वोट प्राप्त करने का काम कर रही है। वर्तमान नीतियों से सामान्य वर्ग को कुछ भी प्राप्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत सामान्य वर्ग को आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाएगा और 49.5 को जाति के आधार पर दिया जाएगा। आरक्षण की दोहरी नीति से देश जातियों में टूटता जा रहा है। आरक्षण वंचित मंच की मांग की कि आरक्षण का आधार आर्थिक हो। वहीं वर्तमान आरक्षण देश को जातियों मेें बांटती जा रहा है तथा आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। इसमें देवदत्त शास्त्री, कालूराम, जयभगवान, रोशन लाल, सुभाष, बारूमल, राम कुमार, राजेंद्र त्यागी, मुकेश वर्मा, संजय भारद्वाज, रामपाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें