फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थान पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभांरभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा व राव फारूख अहमद ने किया। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी में भाग लेने से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। उनके अंदर सीखने की क्षमता की वृद्धि होती है। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने जल बचाओ, पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण की सतह, शुष्क सेल, राष्ट्रीय प्रतीक, पौधों का जीवन, संतुलित आहार, लाल किला, जंतर-मंतर, मोटर कार, विद्युत घंटी, सुरक्षा के नियम, यातायात के साधन, ताजमहल, अम्ल वर्षा आदि के मॉडल तथा प्रोजेक्ट बनाए। प्रदर्शनी में आए अभिभावक व अध्यापकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट व मॉडलों की जमकर सराहना की। मेधावियों को प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें