बागपत। पाबला बेगमाबाद गांव के प्रधान चौधरी धर्मपाल के बाद अब गांव के लोगों ने ग्राम सचिव की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की। आरोप लगाया कि गांव के विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम सचिव की अन्य स्थान पर स्थानांतरण कराने की डीएम से मांग की है। जिससे गांव में विकास कार्य तेजी के साथ हो सके। विकास कुमार, मनोज, अनुज, आशीष कुमार, अमित, गौरव, रवि, सचिन, रविंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।