बड़ौत (बागपत)।
नगर में रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
रालोद के जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा के दिल्ली रोड पर स्थित अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान व मजदूरों के मसीहा थे। उनके हित में उन्होंने बहुत से कार्य किए। चौधरी साहब ने कहा था कि देश के विकास का रास्ता खेत और खलियान से होकर गुजरता है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसमें वेद पाल सिंह, सुधीर कुमार, शांताराम, रमेश कुमार,, मनोज कुमार, राजेश जैन, महक सिंह, रूपेश, यशपाल, किरणपाल आदि रहे।