खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर एक पिकअप गाड़ी खराब होने से मार्ग पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर रविवार को एक पिकअप गाड़ी अचानक एक्सल टूटने से मार्ग बीच खराब हो गई और गाड़ी के मार्ग बीच खराब होने से मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। मार्ग पर घंटों तक गाड़ी खराब होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे बाद गाड़ी के चालक द्वारा मिस्त्री को मौके पर बुलाकर लाने के बाद गाड़ी ठीक होने पर गाड़ी वहां से रवाना हो सकी। इससे लोगों को कई घंटे तक मार्ग पर जाम लगने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।