फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती कर लाभ कमा सकते हैं। मिट्टी की जांच जरूर कराएं और कृषि वैज्ञानिकों से सलाह के बाद खाद का प्रयोग करें। उत्पादन में लाभ होगा।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर कृषि मेले का आयोजन किया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल ने मेले का शुभारंभ किया। किसानों को मृदा कार्ड वितरित किए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने रबी, खरीफ और जायद की फसलों के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रबी की फसल में गेहूं के अलावा दलहन वाली फसलों को भी बोया जाना चाहिए। फसल चक्र को किसान अपनाएं। मृदा में बार-बार एक फसल का प्रयोग न करें, समय समय पर फसल बदलते रहना चाहिए। किसानों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने कृषकों को डीबीटी के बारे में बताया। कहा कि इससे बीज, कृषि यंत्र खरीदने पर अनुदान खाते में जाएगा। सभी को इसका लाभ मिलेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों उत्पादन के बारे में जानकारी दी। फसलों को रोगों से बचाव की जानकारी दी। पांच कृषकों को मृदा कार्ड वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने भी किसानों को जानकारी दी। सीएमओ डॉ. राजपाल सिंह, लीड बैंक मैनेजर प्रदीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद, कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी, अमित चौधरी, जय कुमार शर्मा, धर्मवीर सिंह, इफ्को के एरिया मैनेजर डॉ. ब्रजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें