फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली पुल से बहेगी विकास की गंगा : अलका तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर ने क्षेत्र के किरठल, लूम्ब व कूड़ी गांव में दौरा किया। लोगों की समस्या सुनकर उनका समाधान का भरोसा दिलाया। भाजपा सरकार में किए गए कार्यो की जानकारी दी।
विज्ञापन

अलका तोमर ने लोगों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार के दौरान क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि छपरौली क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ने वाले पुल से क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी। हरियाणा से सीधा संपर्क हो जाने से शिक्षा व व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे।
उधर, इसी दौरान क्षेत्र के एक गांव में हुए 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ कुकर्म के मामले को पीड़ित पक्ष ने पुरजोर से उठाया और आरोप लगाया कि छपरौली पुलिस पर कुकर्मी को बचा रही है। पीड़ित पक्ष ने कहा कि पुलिस उल्टे उन्हें की प्रताड़ित कर रही है। थाने पर न्याय की गुहार लगाने गए पीड़ित पक्ष से धक्का-मुक्की करके भगा दिया। कुकर्मी खुला घूम रहा है और फैसला बनाने का दबाव बनाने के लिए जान से मारने की धमकी दें रहा है। पीड़ित पक्ष को कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाकर आरोपी को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें